हिन्दुस्तान टीम, मार्च 26 -- UP News: यूपी के कई जिलों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों ने पैनिक की स्थिति पैदा कर दी है। ताजा मामला देवरिया जिले से सामने आया है, जहां इन अफवाहों के चलते पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग गैलन और ड्रम ही नहीं, बल्कि अलग-अलग बर्तनों में भी पेट्रोल-डीजल भरवाने पहुंच रहे हैं, जिससे पंप संचालकों की परेशानी बढ़ गई है। इधर, सरकार ने पेट्रोल, डीजल और गैस की किसी भी तरह की कमी से साफ इनकार किया है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। इसके बावजूद कई जगहों पर पैनिक बाइंग जारी है। इन दिनों पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग रही हैं और कई जगह धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई है। गुरुवार को हालात और बिगड़ गए, जिससे कई पंपों पर पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा, जबकि एक दिन पहले भी हंगामे की घटनाएं सामन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.