भगौना बेचने को लेकर खूनी विवाद, छोटे ने बड़े भाई को पीट-पीटकर मार डाला
गोरखपुर, मई 10 -- UP News: यूपी के गोरखपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां सहजनवा थाना क्षेत्र के भरपही गांव में शनिवार देर रात भगौना बेचने को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई की पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इस मामले में पिता और छोटे भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, भरपही गांव के रहने वाले श्रवण गौंड के चार बेटे हैं। सभी शादी के बाद अलग-अलग परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार रात श्रवण के तीसरे नंबर के बेटे संजय दत्त (30) और सबसे छोटे बेटे संदीप के परिवार के बीच भगौना बेचने को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि मारपीट के दौरान सिर में चोट लगने से संजय दत्त जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही बेहोश हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए संत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.