मधेपुरा, अप्रैल 2 -- कुमारखंड,निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बेलारी पंचायत स्थित वार्ड 7 रामपट्टी टोला में खेदन बाबा स्थल के समीप आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय भगैत महासम्मेलन का मंगलवार को समापन हो गया। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित इस महासम्मेलन में तीन दिन तक विभिन्न जगहों से आए करीब पांच सौ पंजियार भगैत मंडली द्वारा भगैत गायन की भव्य प्रस्तुति की गई। मौके पर विभिन्न देवी देवताओं की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना हजारों श्रद्धालुओं द्वारा किया गया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर लगातार तीन दिन तक आस्था और श्रद्धा भक्ति का संगम देखने को मिल रहा था। श्रद्धालु भक्त घंटों तक भगैत गायन का श्रवण करते रहे। इस दौरान आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। भगैत गायन और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच पुरा वातावर...