भगैत महासम्मेलन का भव्य आगाज, निकली कलश यात्रा
सहरसा, मार्च 30 -- पतरघट, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के धबौली दक्षिणी पंचायत स्थित टकेनमा में रविवार से तीन दिवसीय अखिल भारतीय भगैत महासम्मेलन सह भ्रमणशील धर्मयज्ञ के 55वें वार्षिक महाधिवेशन का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन के अवसर पर आकर्षक कलश शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें 251 कुमारी कन्याओं एवं महिलाओं ने भाग लेकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कलश यात्रा यज्ञ स्थल टकेनमा से प्रारंभ होकर कपसिया नदी तक पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ जल भरकर पुनः यज्ञ मंडप में कलश स्थापित किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। आयोजन स्थल को भव्य रूप से सजाया गया है, जहां भगवान विष्णु, ब्रह्मा, श्रीकृष्ण, भोलेनाथ, धर्मराज, मीरा साहब, मां भगवती, बजरंगबली सहित विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं।इस महासम्मेलन में बिहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.