लखीसराय, अक्टूबर 14 -- कजरा,एक संवाददाता। भगिनी निवेदिता की पुण्य तिथि पर देव वृक्ष पीपल, बरगद, गूलर के 5 पौधे लगाए गए। पौधारोपण का नेतृत्व पर्यावरण प्रहरी संदीप कुमार सिंह ने की। पर्यावरण भारती के संस्थापक, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत संयोजक और अखिल भारतीय पेड़ उपक्रम टोली सदस्य राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि 2008 से ही पर्यावरण भारती महानुभावों के पुण्य स्मरण में वृक्षारोपण अभियान चला रहा है। इस अभियान से सैकड़ों सज्जन मानव पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत हैं। पर्यावरण संतुलन से ही मानव जीवन सुरक्षित होगा। भगिनी निवेदिता स्वामी विवेकानंद जी की शिष्या थीं। भगिनी निवेदिता का मूल नाम मारग्रेट एलिजाबेथ नोबेल था। उनका जन्म आयरलैंड में 28 अक्टूबर 1867 को हुआ था। उनकी माता जी इसाबेल नोबेल तथा पिता सैमुअल रिचर्ड नोबेल था। उन्हें क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.