बेगुसराय, अप्रैल 17 -- बलिया। विगत 14 मार्च को बलिया से भगाई गयी लड़की को पुलिस ने बरामद कर शुक्रवार को बयान के लिये उसे न्यायालय भेजा है। पीड़ित पिता अनिल कुमार शर्मा ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर एक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर भगा ले जाने तथा घर से नकदी व जेवरात गायब करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...