भगाई गई युवती बरामद, युवक गिरफ्तार
देवरिया, जून 11 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। भगाई गई युवती को बरामद कर पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती को बिहार राज्य का एक युवक ने 29 मई को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने कोतवाली में केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी। बुधवार को पुलिस ने सलेमपुर रेलवे स्टेशन के पास से युवती को बरामद कर लिया।साथ ही आरोपी पंकज कुमार पुत्र विनोद निवासी जगदीशपुर, थाना नौतन, जिला सिवान बिहार को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि बरामद युवती का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद न्यायालय में बयान दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.