भगाई गई महिला बरामद
सहरसा, मई 30 -- सत्तर कटैया। बिजलपुर पंचायत से गत दिनों बहला-फुसलाकर भगाई गई शादीशुदा महिला को बिहरा थाना पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि महिला की मेडिकल जांच कराई जा रही है तथा मामले में अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार एक युवक महिला को अपने साथ लेकर फरार हो गया था। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने बिहरा थाना में आवेदन देकर महिला की बरामदगी की मांग की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.