बेगुसराय, जनवरी 2 -- बलिया। विगत 23 दिसंबर को भगाई गई इंटर की छात्रा को पुलिस के द्वारा बरामद कर लिया गया है। थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि कांड संख्या 01/ 2026 में भगाई गई थाना क्षेत्र की छात्रा को बरामद कर बयान के लिए शुक्रवार को न्यायालय भेजा गया है। वहीं, कांड संख्या 243/25 में साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के सनहा बखड्डा निवासी हकरू चौधरी के 10 वर्षीय पुत्र अमन कुमार को भी बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अमन कुमार जून 2025 में घर से चला गया था जो भटकते हुए गुजरात पहुंच गया। वहां पुलिस के द्वारा उसे बाल सुधार गृह में भेज दिया गया था। उसके बाद इसकी पूरी जानकारी मिलने पर गुजरात बाल सुधार गृह के द्वारा बेगूसराय बाल सुधार गृह को सुपुर्द कर दिया गया था। उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.