हजारीबाग, जून 3 -- ​चौपारण, प्रतिनिधि। अवैध महुआ शराब के औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विख्यात भगहर में बुधवार को पुलिस और वनकर्मियों की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की। करीब सात घंटे तक चले इस सघन अभियान ने शराब तस्करों की कमर तोड़ कर रख दी है। पुलिस ने जेसीबी मशीन से अधिक भट्ठियों को पूरी तरह जमींदोज कर दिया। छापामारी दल को देखकर तस्कर घने जंगलों की ओर भाग निकले। अभियान के दौरान टीम ने भारी मात्रा में जावा-महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया। इसके अलावा, ड्रमों में तैयार रखी गई भारी मात्रा में अवैध देसी शराब को सरेआम जमीन पर बहा दिया गया। मौके पर उपकरण और बर्तनों को भी पुलिस ने जब्त और नष्ट कर दिया है।छापामारी दल का नेतृत्व कर रहे एएसआई सुनील सिंह और प्रादेशिक वन प्रक्षेत्र के वनपाल संटू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह संयुक्त ...