हजारीबाग, मार्च 17 -- चौपारण/ हजारीबाग हिटी सहायक आयुक्त उत्पाद, हजारीबाग के दिशा-निर्देश पर ग्राम भगहर में पहाड़ी के किनारे संचालित एक अवैध मिनी फैक्ट्री पर सघन छापेमारी की गई। इस दौरान टीम ने भारी मात्रा में स्पिरिट, तैयार विदेशी शराब और एक ट्रैक्टर बरामद किया है। छापेमारी स्थल से उत्पाद विभाग की टीम ने लगभग 500 लीटर अवैध स्पिरिट और 108 लीटर तैयार विदेशी शराब जब्त की है। इसके अलावा विभिन्न नामी ब्रांडों के नकली ढक्कन, लेबल, खाली बोतलें, रैपर, होलोग्राम और भारी संख्या में कार्टन बरामद किए गए हैं। शराब की ढुलाई में प्रयुक्त एक ट्रैक्टर को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।मुकेश और विकास यादव पर प्राथमिकीइस अवैध धंधे में संलिप्त भगहर निवासी मुकेश यादव और विकास यादव के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.