देहरादून, मई 4 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की स्थिति लगभग स्पष्ट हो चुकी है। पहली बार बंगाल में 'कमल' खिलने को तैयार है। दूसरी तरफ 15 साल से सत्ता में काबिज ममता बनर्जी की सरकार की विदाई तय है। दिल्ली में भाजपा मुख्यालय से लेकर बंगाल में सड़कों तक भाजपा जश्न में डूबी हुई है। भाजपा समर्थक काफी जोश में हैं और जीत का जश्न मना रहे हैं। उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी बंगाल में भाजपा की जीत को ऐतिहासिक बताया है। धामी ने भी बंगाल चुनाव के दौरान भाजपा की तरफ से प्रचार की कमान संभाली थी। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, शाम 3.30 बजे तक बंगाल की 294 में से 292 सीटों पर रुझान आ चुके थे। इसमें भाजपा 194 सीट पर आगे चल रही है और टीएमसी 91 सीट पर आगे चल रही है। यह पहली बार है जब बंगाल की धरती पर भगवा रंग लहरा रहा है। भाजपा पहली बार बंगाल में ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.