कटिहार, मार्च 28 -- बारसोई निज प्रतिनिधि रामनवमी को लेकर पूरा बारसोई भगवा रंग में रंग गया। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शुक्रवार की सुबह 10 बजे पीडब्ल्यूडी मैदान से शंखनाद के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। रास चौक, जैन मंदिर रोड, बड़ी दुर्गा मंदिर, पोस्ट ऑफिस रोड, मस्जिद चौक, शहीद शुभम चौक, ब्लॉक रोड होते हुए राधा रानी नगर मौलानापुर, भाग बारसोई, शहीद शुभम नगर मार्ग और निमतल्ला चौक होते हुए शोभायात्रा वापस पीडब्लूडी मैदान पहुंची। भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की भव्य झाँकियाँ, भजन-कीर्तन और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए। मस्जिद के सामने मानव श्रृंखला बना जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं ने आपसी सद्भाव का परिचय दिया। रामनवमी शोभायात्रा को लेकर प्रशासनिक स्तर से सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.