हापुड़, जुलाई 27 -- गो सेवा आवाह्न अभियान के तहत गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित कराने के लिए सोमवार को कोठी गेट स्थित श्रीसनातन धर्म सभा से प्रार्थना यात्रा का शुभारंभ किया गया। वृंदावन से पधारे अन्नपूर्णा शक्तिपीठ के दंडी स्वामी श्रीब्रह्मानंद सरस्वती महाराज ने गोमाता का पूजन कर यात्रा का आरंभ कराया। उनकी अगुवाई में काफी संख्या में गो भक्त व गो सेवक हाथों में गौ भक्त झंडे, बैनर, अभियान संदेशों वाले प्लेकार्ड एवं भजन कीर्तन के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने गो हत्या निषेध के लिए केंद्रीय कानून का निर्माण, गोमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान प्रदान कराने समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर करीब एक लाख हस्ताक्षरों के साथ ज्ञापन सौंपा। कोठी गेट स्थित श्रीसनातन धर्म सभा के हॉल में सुबह 7:30 बजे से 9 बजे तक सभी गो भक्त एकत्रित हुए। ...