नई दिल्ली, अगस्त 3 -- बिहार की राजनीति में बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों ने एक नया राजनीतिक भूचाल ला दिया है। भाजपा का मजबूत किला माना जाने वाला बांकीपुर अब 'जन सुराज' के पीले झंडे के रंग में रंग चुका है। प्रशांत किशोर (PK) की इस ऐतिहासिक और पहली चुनावी जीत ने न केवल भारतीय जनता पार्टी (BJP) को स्तब्ध किया है, बल्कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राजनीतिक अस्तित्व और भविष्य पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बांकीपुर का यह नतीजा महज एक सीट का फेरबदल नहीं है, बल्कि बिहार की भावी राजनीति का नया खाका है। इस परिणाम के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि सत्ता पक्ष की कमान संभाल रहे सम्राट चौधरी और विपक्ष के मुख्य चेहरे तेजस्वी यादव के सामने कौन-कौन सी बड़ी चुनौतियां खड़ी होने वाली हैं? बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत का मतलब सिर्फ भाजपा के भगवा ...