गया, मार्च 26 -- मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्मोत्सव को लेकर शहर भगवामय हो गया है। इस बार पहले शोभा यात्रा व दूसरे दिन पूजा। गुरुवार को शहर में शोभा यात्रा निकली। उदयातिथि को लेकर शुक्रवार को श्रीराम व हनुमान की पूजा-अर्चना होगी। प्रमुख हनुमान मंदिरों में रामभक्तों की भीड़ होगी। मंदिर से लेकर घरों में पूजा-अर्चना के बाद भगवा ध्वज फहराए जाएंगे। इस बार 110 झंडों के साथ विभिन्न क्षेत्रों से शोभायात्रा निकली। तरह-तरह की झांकी, 15 फुट श्रीराम की प्रतिमा, 51 फुट आदियोगी की प्रतिमा व 20 फुट के हनुमान जी की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रहे। 51 फुट का त्रिशूल, जीवंत झांकियां, दूसरे प्रदेश से कलाकारों की कला की प्रस्तुति अद्भुत रही। शोभा यात्रा को लेकर गुरुवार को शहर श्रीराम के रंग में सराबोर रहा। शाम में गाजे-बाजे के साथ झूमते-गाते निकले श्रद्धालु ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.