हजारीबाग, मई 4 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। रविवार को परिसदन स्थित शहीद स्मारक परिसर में भगवा ध्वज समिति और स्थानीय समाजसेवियों ने व्यापक सफाई अभियान चलाया। पिछले कुछ महीनों से यह स्थल गंदगी और नशेड़ियों का अड्डा बनता जा रहा था, जिसे देखते हुए सुबह 5 बजे से श्रमदान कर पूरे परिसर को साफ किया गया। अभियान के दौरान शराब की बोतलें और अन्य नशीले पदार्थ हटाए गए, गिरे हुए पत्तों की सफाई की गई तथा स्मारक स्थल को पानी से धोकर स्वच्छ बनाया गया। एक गिरे हुए आम के पेड़ की टहनियां काटकर आवागमन भी सुचारू किया गया। सफाई के बाद सभी लोगों ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। यह भी पढ़ें- युद्ध स्मारक पर अधूरे कार्य को पूरा करने की मांग समिति के अध्यक्ष अनूप भाई ने कहा कि अब प्रतिदिन सुबह माल्यार्पण और शाम को दीप जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। वहीं श्वे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.