मधेपुरा, मार्च 29 -- बिहारीगंज, निज प्रतिनिधि। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव रामनवमी पर जनरल हाट संकट मोचन हनुमान मंदिर से शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। जय श्री राम के गगनभेदी नारों, भगवा ध्वजों और जीवंत झांकियों के साथ निकाली गयी शोभायात्रा ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। नगर की सड़कों पर राम भक्तों का सैलाब देखने को मिला। पूरे शोभायात्रा मार्ग में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। हर उम्र के लोग इस आयोजन का हिस्सा बनकर अपनी आस्था और खुशी व्यक्त करते रहे। अपनी व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद कर व्यवसायी भी शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा में भगवान राम और हनुमान जी के लहराते भगवा झंडे और नारा से पूरा माहौल राममय हो गया। संकट मोचन हनुमान मंदिर जनरल हाट से शोभायात्रा निकल अपने निर्धारित मार्ग से पंचमुखी संकट मोचन हनुमान म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.