अररिया, अगस्त 29 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने भगवा ध्वज को रक्षा सूत्र बांधकर सभी स्वयं सेवकों ने एक दुसरे को रक्षा सूत्र बांध कर राखी पर्व धूमधाम से मनाया ओर सभी संकल्प लिया कि स्वयं की रक्षा, देश की रक्षा, पर्यावरण संरक्षण की रक्षा, मानव समाज की रक्षा, माता बहनों की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। कार्यक्रम का अध्यक्षता अजय जायसवाल ने किया। इस मौके पर जिला संघ संचालक सचिदानंद मेहता के द्वारा बौद्धिक के माध्यम से स्वयंसेवकों के बीच बड़े-बड़े महापुरुषों का उदाहरण देते हुए देश का संस्कृति सभ्यता, विज्ञान, नालन्दा विश्वविद्यालय एवं धार्मिक ज्ञान बलि राजा, कृष्ण भगवान सभी तरह का ज्ञान विज्ञान का विस्तार से सबों के बीच प्रेरणा कि ज्योति जलाने का काम किया गया। यह भी पढ़ें- आरएसएस की शाखाओं में मनाया गया...