नई दिल्ली, अगस्त 1 -- अयोध्या स्थित राम मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी की घटना का मुद्दा संसद में उठाने के लिए शुक्रवार को विपक्षी दलों के सांसदों ने जो कुछ भी किया, वह उन पर भारी पड़ता दिख रहा है। क्योंकि इस मामले को लेकर एक शख्स थाने पहुंच गया है और उसने इस बारे में शिकायत भी दर्ज करा दी है। दरअसल अयोध्या में हुए चढ़ावा चोरी के इस मामले को विपक्षी दलों के सांसदों ने शुक्रवार को संसद परिसर में नुक्कड़ नाटक की स्टाइल में दिखाया और ऐसा करते हुए उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा, साथ ही इस मामले पर संसद में चर्चा कराने तथा जवाबदेही तय करने की मांग की। इस नाटक में हिस्सा लेने के लिए बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पुजारी का वेश धारण करके पहुंचे थे। वैसे भले ही विपक्षी सांसदों ने इसे प्रतीकात्मक रूप से किया हो, लेकिन पप्...