वाराणसी, अगस्त 11 -- वाराणसी। भगवान की माया से ब्रह्मा नहीं बचे तो हम एक साधारण जीव क्या हैं। भगवान ही हैं जो अपनी माया से पर्दा हटाने में सक्षम हैं। ये बातें वृंदावन के युवा संत अभिराम दास ने कहीं। वह भदऊं के श्रीसाईं धाम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार को प्रवचन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है तो भगवान अवतार लेकर आते है। कंस के अभिमान का मर्दन करने के लिए भगवान को लीला करने के लिए धरा धाम पर अवतार लेना पड़ा। उन्होंने पूतना मोक्ष, श्रीकृष्ण की माखन चोरी लीला आदि प्रसंगों की भावपूर्ण चर्चा की। अंत में मुख्य यजमान प्रदीप मिश्र ने व्यासपीठ की आरती उतारी। भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...