हाजीपुर, फरवरी 7 -- हाजीपुर। सं.सू. शुक्रवार हाजीपुर प्रखंड अंतर्गत इस्माइलपुर हरौली ग्राम स्टेट बैंक निकट भगवान हनुमानजी की मूर्ति की प्रतिष्ठा पूजा हुई। प्रारंभ में श्रद्धालु नगर भ्रमण कर विभिन्न मंदिरों में जाकर सभी भगवान का आवाहन पूजन किया गया। आचार्य संजीत मिश्रा, रतन ओझा, मिंटू तिवारी, सोनू तिवारी वाल्मीकि तिवारी के वैदिक मंत्रोच्चार के द्वारा विभिन्न तीर्थ स्थलों के जलो से द्वारा हनुमान जी का अभिषेक किया गया। प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई। प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात 24 घंटे का अष्टयाम यज्ञ गायक देवेंद्र गिरी के मंडली द्वारा हरे कृष्णा हरे राम के संकीर्तन का आयोजन किया गया। भगवान की आरती के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। शनिवार को यज्ञ समापन एवं शाम 5:00 बजे से हिंदू महासम्मेलन एवं संध्या 6:00 बजे से महाभंडारा का आयोजन किया जाएगा। र ...