भगवान हनुमान कथा में संकट मोचन पाठ सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
मेरठ, मई 20 -- दिल्ली रोड स्थित जगदीश मंडप में बुधवार को प्रभु राम की कृपा से विराट धाम सरकार के तत्वावधान में अर्थलिंग फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से आयोजित हनुमान कथा के प्रथम दिवस श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथास्थल जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से गूंज गया। शुभारंभ कथाव्यास डॉ. पं. भृगुमणि महाराज ने आचार्य विभाकर त्रिपाठी व उदित मिश्रा के मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना कराकर किया। वैदिक मंत्रों की गूंज से श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। प्रथम दिवस कथा में भगवान हनुमान के संकटमोचन स्वरूप, शिव तांडव तथा प्रभु राम की महिमा का वर्णन किया गया। कथा व्यास ने अंजनी पुत्र पवनसुत हनुमान के जन्म प्रसंग को मार्मिक शैली में प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। रामचंद्र कृपालु भज मन की प्रस्तुति के साथ प्रभु राम की यश-कीर्ति का गुण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.