भगवान सूर्यदेव को महिलाओं ने अर्घ्य देकर संतान की लंबी उम्र की मांगी कामना
भागलपुर, अगस्त 24 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिंह नक्षत्र के रविवार को महिलाओं ने संतान की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर व्रत रखा। महिलाओं ने गंगा स्नान कर भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दिया और नेवैद्य चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। मान्यता है कि सिंह नक्षत्र के रविवार को सूर्यदेव सिंह राशि में रहते हैं, इसलिए इस दिन का व्रत विशेष फलदायी माना जाता है। वहीं महिलाओं ने 24 घंटे तक उपवास रखकर व्रत का पालन किया। शहर के बरारी सीढ़ी घाट, पुल घाट, मानिक सरकार घाट, बूढ़ानाथ घाट समेत विभिन्न गंगा घाटों पर दोपहर 12 बजे के बाद महिलाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ और कुछ ही देर में घाटों पर व्रती महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सिंह नक्षत्र के रविवार को गंगा तटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ग्रामीण क्षेत्रों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.