वाराणसी, फरवरी 8 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। जैन धर्म के सातवें तीर्थंकर भगवान सुपार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक मनाया गया। भदैनी स्थित दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। सुबह 6.30 बजे मोक्ष कल्याणक महोत्सव शुरू हुआ। भगवान सुपार्श्वनाथ का 108 कलशों से मंगल अभिषेक किया गया। इसके बाद विश्व शांति, प्राणियों के कल्याण तथा प्राकृतिक आपदाओं एवं विघ्नों से रक्षा के लिए वृहद शांति धारा की गई। सभी अनुष्ठान के बाद भगवान को निर्वाण लाडू अर्पित किया गया। शाम को भव्य आरती हुई। इस दौरान मंत्री प्रशांत कुमार जैन ऑनलाइन जुड़े रहे। सुरेंद्र कुमार जैन ने कहा कि इस मौके पर परम पूज्य सिद्ध मति माताजी और विजय मति माताजी का मंगल सानिध्य प्राप्त हुआ। इस दौरान डॉ. वीसी अग्रवाल, डॉ. संजीव सर्राफ अमित जैन, प्रमोद जैन, सुभाष जैन, अरिह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.