साहिबगंज, अप्रैल 13 -- बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड के बियासी गांव में श्रीमद् भागवत कथा में श्रद्धालु भक्ति के सागर में डुबकी लगा रहे हैं। भागवत कथा के कथावाचक चौथे दिन संजय स्नेह महाराज ने भगवान के चौबीस अवतारों की कथा के साथ-साथ समुद्र मंथन की बहुत रोचक एवं सारगर्भित कथा सुनाते हुए कहा कि यह संसार भगवान का सुन्दर बगियाहै। यहां चौरासी लाख योनियों के रूप में भिन्न-भिन्न प्रकार के फूल खिले हुए हैं। जब-जब कोई अपने गलत कार्यो द्बारा इस संसार रूपी भगवान के बगीचे को नुकसान पहुंचाने का कष्ट करता है, तब-तब भगवान इस धरा धाम पर अवतार लेकर सज्जनों का उद्धार और दुर्जनों का संघार करते हैं। कथा वाचक संजय जी महाराज ने समुद्र मंथन की कथा सुनाते हुए कहा कि मानव हृदय हीं संसार सागर है। मनुष्य के अच्छे और बुरें विचार हीं देवता और दानव द्वारा किया जाने वाला म...