जमशेदपुर, जनवरी 31 -- जमशेदपुर। श्री वैकुंठनाथ मंदिर में चार दिवसीय भव्य ब्रह्मोत्सव का समापन अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। अंतिम दिवस का शुभारंभ भगवान के दिव्य अभिषेक और नवकलश तिरुमंजनम के साथ हुआ। शास्त्रोक्त विधियों के अनुसार भगवान को विभिन्न पवित्र जलों, दुग्ध, पंचामृत और सुगंधित द्रव्यों से स्नान कराया गया, जिससे मंदिर प्रांगण में भक्तों ने दिव्यता और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। इसके पश्चात भगवान की द्वादश आराधना संपन्न हुई, जिसमें भगवान को 56 भोग का विशेष अर्पण किया गया। इन भोगों का निर्माण दक्षिण भारत से आए विशेष रसोइयों ने किया, जो विशेष रूप से भगवान श्री वैकुंठनाथ के लिए पारंपरिक विधियों से प्रसाद तैयार करने हेतु आमंत्रित किए गए थे। 56 भोग में विभिन्न प्रकार की मिठाइयाँ, फल, विशेष खिचड़ी, विभिन्न व्यंजन और प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.