बदायूं, मार्च 30 -- नगर में श्री राम नवमी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जन्मोत्सव पर भव्य एवं दिव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा का लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। शोभायात्रा की शुरुआत विधायक राजीव कुमार सिंह ने पूजन कर करायी। शोभायात्रा दियूचरी वाले कासपुर रोड स्थित आश्रम से शुरू होकर शुक्रवार कासपुर रोड,मुख्य चौराहा,मोहल्ला बुध बाजार,मोहल्ला अरेला, मोहल्ला सड़क होते, कोतवाली होती हुई श्री राम कोल्ड स्टोर के सामने संपन्न हुयी। शोभा यात्रा में विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ काफी समय दिया। उन्होंने शोभा यात्रा में शामिल लोगों से श्री राम के जीवन से सीख लेकर समाज एवं परिवार का विकास एवं सनातन परंपरा को कायम करने की अपील की। अनूप गुप्ता ने भी पूजा अर्चना कर नगर की खुशहाली की ईश्वर से प्रार्थना की। विनोद अग्रवाल ने ...