रायबरेली, मार्च 20 -- रायबरेली संवाददाता। झूलेलाल जयंती पर शहर में शुक्रवार को शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सिन्धु सभ्यता के कई मार्गदर्शक सन्त महात्माओं की झांकियां सजाई गई। कई जगह रास्ते में तोरण द्वार लगाए गए। विभिन्न संगठनों ने शोभा यात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल लोग डांडिया पर धिरके। सिंधी समाज की ओर से भगवान झूलेलाल का 1076 वां जन्मोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। सिंधी कॉलोनी, गुरु नानक नगर स्थित संत कंवर राम विद्यालय से दोपहर में शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा रेलवे स्टेशन, मनसा देवी मंन्दिर, घंटाघर, रामकृपाल चौराहा, सुपर मार्केट, अस्पताल चौराहा होते हुए राजघाट पहुंची जहां कुंनडी व बहराना साहब का विसर्जन किया गया। शोभायात्रा में कई आकर्षक झांकियां सजाई गई। रास्ते भर समाज के लोग डांडिया करते हुए साथ चल रहे थे। शोभाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.