भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा हमारी संस्कृति, सेवा, समर्पण एवं सामाजिक समरसता का दिव्य प्रतीक : लेशी
पूर्णिया, जुलाई 16 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने पूर्णिया सिटी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव-2026 में श्रद्धापूर्वक सहभागिता करते हुए भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश एवं देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य तथा सर्वजन कल्याण की मंगलकामना की। इस अवसर पर मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय सनातन संस्कृति, आस्था, सेवा, समर्पण, प्रेम और सामाजिक समरसता का जीवंत उत्सव है। यह पावन पर्व हमें मानवता, करुणा, समानता और परस्पर सहयोग का संदेश देता है। यह भी पढ़ें- Purnia News: ठाकुरबाड़ी से निकली भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.