जहानाबाद, अप्रैल 10 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान महोत्सव के दौरान भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने अपने प्रवचन के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण के जन्म की कथा का अत्यंत भावपूर्ण और सुंदर वर्णन किया। उन्होंने श्रीमद् भागवत महापुराण के विभिन्न प्रसंगों का उल्लेख करते हुए भगवान श्री कृष्ण के अवतरण के उद्देश्य और उनकी लीलाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उनके प्रवचन से श्रद्धालु भावविभोर हो गए। जन्मोत्सव के मौके पर भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप की जीवंत झांकी प्रस्तुत की गई, जिसे देखकर उपस्थित श्रद्धालु ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.