भगवान श्री कृष्ण की बाल लीला श्रवण से भक्ति के प्रति विश्वास बढ़ता है
जहानाबाद, अप्रैल 8 -- मखदुमपुर,निज संवाददाता। प्रखंड के अमरपुर में श्रीमद् भागवत कथा और लक्ष्मी नारायण यज्ञ का आयोजन किया गया है। यज्ञ स्वामी राम प्रपन्नाचार्य जी महाराज की अध्यक्षता में चल रहा है। कथा के छठे दिन स्वामी जी ने भगवान से कृष्ण के जन्म के बाद वह लीला पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लीला पुरुषोत्तम भगवान श्री कृष्ण के लीला श्रवण से भक्ति भावना का संचार होता है। भक्ति बढ़ने से भक्त का अंत:करण शुद्ध होता है। शुद्ध हृदय में ही भगवान का निवास होता है। इसीलिए भक्ति मार्ग को भगवत प्राप्ति का श्रेष्ठ मार्ग कहा गया है। भगवान के बाल लीला के रूप में किए गए कार्यों का उन्होंने विस्तार से बताया। जिसमें पूतना वध, बकासुर वध, कालिया नाग का दमन आदि शामिल था। कथा सुनने के लिए आसपास के गांव से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। यज्ञ स्थल पर मेला का द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.