जामताड़ा, मार्च 23 -- बिंदापाथर, प्रतिनिधि। बिंदापाथर थाना क्षेत्र के सिमलडूबी पंचायत अन्तर्गत मंझलाडीह गांव में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे रात्रि को वृन्दावन धाम के कथावाचक प्रभुपाद श्रीहित कुलदीप कृष्ण जी महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा के अंतर्गत भगवान श्री कृष्ण की बाल लीला प्रसंग का मधुर वर्णन किया। इस दौरान गिरिराज महाराज के पावन विग्रह का विधिवत अभिषेक कर छप्पन भोग अर्पित किया। जिसका दर्शन एवं नमन करने के लिए श्रद्धालुओं भी भीड़ उमड़ पड़ी। इस चित्ताकर्षक प्रसंग का व्याख्यान करते हुए कथावाचक ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने गृह लीलाएं तब की, जब वे मात्र छह दिन के थे। चतुर्दशी के दिन पूतना आई। जब भगवान तीन माह के हुए तो करवट उत्सव मनाया गया तभी शकटासुर आया। भगवान ने संकट भंजन करके उस राक्षस का उद्धार किया। इसी तरह बाल लीलाएँ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.