अलीगढ़, मार्च 14 -- अलीगढ़। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर देवाधिदेव आदिनाथ भगवान की शुक्रवार को जयंती मनाई गई। जैसवाल जैन महिला मंडल की अध्यक्षता प्राची जैन, गरिमा जैन मंत्री, अंजना जैन, दीप्ति जैन, अनीता जैन, रीता जैन, अंजली जैन, अमिता जैन, मीनू जैन एवं अन्य सदस्याओं ने मिलकर मंदिर में पूजा अर्चना की। अत्यंत भक्ति भाव से पालना कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने भजन गाए। भगवान का पालना झुलाया। इस अवसर पर सभी महिला सदस्यों द्वारा अत्यंत हर्षोल्लास के साथ घरों पर दीप प्राज्वलन किया गया। प्राची जैन, गरिमा जैन, पूजा जैन मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.