वाराणसी, मार्च 17 -- वाराणसी। विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) यजुवेंद्र विक्रम सिंह की कोर्ट में सोमवार ब्राउन यूनिवर्सिटी में भगवान श्रीराम पर टिप्पणी करने के मामले में निगरानी अर्जी पर सुनवाई हुई। इसमें भी अवर कोर्ट से मूल पत्रावली तलब की है। इसमें निगरानीकर्ता ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को पार्टी बनाया है। सुनवाई के लिए 13 अप्रैल की तारीख मुकर्रर की गई है। प्रकरण के अनुसार एडवोकेट हरिशंकर पांडेय ने कोर्ट में रिवीजन अर्जी दाखिल की थी। इसमें कहा गया कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 21 अप्रैल को बोस्टन (अमेरिका) गए थे। ब्राउन यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों के साथ उनकी बातचीत थी। उन्होंने भगवान श्रीराम पर विवादित बयान दिए थे। उन्होंने भगवान राम को 'पौराणिक' बताया था। त्रेता युग की कहानियों को काल्पनिक कहा था। अर्जी में कहा गया कि कांग्रेस नेता...