भगवान श्रीराम पर टिप्पणी के मामले की सुनवाई 25 को
वाराणसी, मई 13 -- वाराणसी, संवाददाता। विशेष न्यायाधीश ( एमपीएमएलए) यजुवेंद्र विक्रम सिंह की कोर्ट में मंगलवार ब्राउन यूनिवर्सिटी में भगवान श्रीराम पर टिप्पणी करने के मामले में निगरानी अर्जी पर भी सुनवाई हुई। इसमें विपक्षी की ओर से किसी के उपस्थित न होने पर अगली सुनवाई के लिए 25 मई की तिथि तय की गई है। इस मामले में अवर कोर्ट से मूल पत्रावली तलब होकर आ चुकी है। इसमें निगरानी कर्ता ने कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी को पार्टी बनाया है। प्रकरण के अनुसार अधिवक्ता हरिशंकर पांडेय ने कोर्ट में रिवीजन अर्जी दाखिल की थी। कहा गया कि राहुल गांधी का अमेरिका के बोस्टन स्थित ब्राउन यूनिवर्सिटी में 21 अप्रैल छात्रों के साथ सेशन था। राहुल ने भगवान श्रीराम को लेकर विवादित बयान दिये थे। उन्होंने भगवान राम को 'पौराणिक' बताया था और उस युग पर बताई जाने वाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.