बुलंदशहर, मार्च 26 -- नगर क्षेत्र में रामनवमी पर्व पर धर्मादा फंड कमेटी के तत्वाधान में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम दरबार की शोभा यात्रा बड़े ही धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ कमेटी के पदाधिकारियों ने प्रभु श्री राम की आरती उतार एवं माल्यार्पण करके किया। शोभा यात्रा छोटा बाजार स्थित प्राचीन सत्यनारायण मंदिर से प्रारंभ होकर मंडी गेट, रेलवे रोड, महादेव चौराहा, पैठ चौराहा, घंटाघर, बड़ा बाजार होती हुई अपने गंतव्य स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में बैंड बाजों की धार्मिक धुनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। शोभा यात्रा के दौरान श्री राम भक्तों ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जानकी लक्ष्मण तथा हनुमान जी की आरती उतारी। शोभायात्रा में मां दुर्गा की झांकी भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान रमेश चंद्र प्रधान, राकेश अग्रवाल, रोविन अग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.