भगवान श्रीराम जन्म प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
बहराइच, जून 10 -- विशेश्वरगंज। ग्राम पंचायत रनियापुर में श्रीराम कथा एवं नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के चौथे दिन गायत्री मंत्र की महिमा का विस्तार से वर्णन करते हुए भगवान श्रीराम के जन्म प्रसंग का वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। शांतिकुंज हरिद्वार के कथाव्यास राहुल देव शास्त्री ने कहा कि भगवान श्रीराम का अवतार धरती पर बढ़ रहे अन्याय, अत्याचार और अधर्म का नाश कर धर्म की स्थापना के लिए हुआ था। जब-जब संसार में अधर्म का बोलबाला होता है, तब-तब भगवान विभिन्न रूपों में अवतार लेकर सज्जनों की रक्षा और दुष्टों का विनाश करते हैं। इस अवसर पर मुख्य यजमान अनिल मिश्र, धर्म कुमार मिश्र, यशवंत लाल तिवारी, वेद प्रकाश द्विवेदी, अरुण कुमार जायसवाल, रवि मोहन शुक्ल, प्रेम चंद तिवारी, विपिन विहारी तिवारी, विनोद पाण्डेय, अजय शुक्ल, विशाल तिवारी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.