जहानाबाद, अप्रैल 2 -- बम्भई गांव में राम कथा का हुआ समापन करपी, निज संवाददाता। प्रखण्ड क्षेत्र के बम्भई गांव में रामनवमी के पावन अवसर पर आयोजित भव्य राम कथा का समापन बुधवार को श्रद्धा, आस्था और भक्ति भाव के साथ संपन्न हो गया। कई दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्रीराम की कथा का रसपान किया। कार्यक्रम में कथा वाचिका गोदंबा वैष्णवी जी ने अपने मधुर एवं भावपूर्ण मुखारविंद से भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र, आदर्शों, मर्यादा एवं धर्म के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कथा के दौरान उन्होंने राम जन्म, वनवास, सीता हरण तथा रावण वध जैसे प्रसंगों का सजीव वर्णन किया, जिससे उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। पूरा वातावरण जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजता रहा। इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन सुबह और शाम बड़ी संख...