पूर्णिया, अप्रैल 28 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। धमदाहा प्रखंड के सरसी स्थित बाल भारती उच्च विद्यालय खेल मैदान में आयोजित श्री श्री 1008 विराट महाविष्णु यज्ञ, रामदरबार हनुमंत प्राण-प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ सह श्री राम कथा का आठ दिवसीय भव्य आयोजन पूरे क्षेत्र में आस्था, उल्लास और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बना हुआ है। 23 अप्रैल से प्रारंभ यह पावन कार्यक्रम 30 अप्रैल तक चलेगा। इसमें प्रतिदिन पांच हज़ार से अधिक श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। सरसी पंचायत के आसपास के ग्रामों में इन दिनों उत्सवी और भक्तिमय माहौल बना हुआ है। यज्ञ स्थल से लेकर आसपास के गांवों तक जय श्री राम, हर-हर महादेव और जय हनुमान के जयघोष से वातावरण गुंजायमान है। यह भी पढ़ें- मनुष्य के लिए प्रभु श्रीराम का जीवन अनुकरणीय इसी क्रम में पूर्व मंत्री लेशी सिंह ने कार्यक्रम में शामि...