दुमका, मार्च 20 -- भगवान श्रीराम के अद्भुत लीलाओं का किया वर्णन गोपीकांदर, प्रतिनिधि।गोपीकांदर प्रखंड में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत श्रीराम कथा के छट्ठे दिन का आयोजन अत्यंत भावपूर्ण और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। कथा वाचक पूज्य संजय कृष्ण स्नेह ने भगवान श्रीराम की मनोहारी लीलाओं का ऐसा सजीव वर्णन किया कि पूरा पंडाल भक्ति रस में सराबोर हो उठा। श्रद्धालु भाव-विभोर होकर जय श्री राम के नारे जयघोष के साथ झूमते नजर आए। कथा के दौरान पूज्य संजय कृष्ण स्नेह ने भगवान श्रीराम के बाल्यकाल से लेकर वनवास तक की अद्भुत लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया।उन्होंने बताया कि शिव धनुष को तोड़ना श्री राम की प्रमुख लीला मानी जाती है, जिसमें रावण जैसी महारथियों ने भी शिव धनुष को उठाने में असफल रहे। लेकिन भगवान ने उस धनुष प्रत्यंचा चढ़ा कर उद्धार किया। इस ...