बेगुसराय, मार्च 23 -- बलिया, एक संवाददाता। बलिया प्रखंड क्षेत्र के सदानंदपुर स्थित पीडीएसके कॉलेज में आयोजित श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन रविवार को कथा वाचक संत श्री आगमानन्द जी महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य, मर्यादा और कर्तव्य पालन की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में समाज को राम के आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता है, तभी जीवन में शांति और सुख की प्राप्ति संभव है। कथा के दौरान महाराज जी ने रामायण के विभिन्न प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया और बताया कि किस प्रकार भगवान श्रीराम ने हर परिस्थिति में धैर्य और संयम का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि माता-पिता, गुरु और समाज के प्रति सम्मान रखना ही सच्चे धर्म का पालन है। कथा सुनने के लिए क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.