सिमडेगा, मार्च 27 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। रामनवमी के अवसर पर पोजेंगा में धार्मिक सह नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिप सदस्य सह कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा ने किया। उनके कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर आयोजन समिति द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाज के तहत पगड़ी पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया। मौके पर जोसिमा खाखा ने कहा कि रामनवमी केवल एक धार्मिक पर्व नहीं बल्कि यह सत्य, मर्यादा, त्याग और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला महान पर्व है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हम सभी के लिए आदर्श है। जिनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में शांति, भाईचारा और सद्भाव कायम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द की सबसे ज्यादा आवश्यकता है।...