बेगुसराय, मार्च 13 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के सोनापुर भराठ गांव में शुक्रवार से 11 दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में हुआ। कार्यक्रम का आयोजन रामपुकार सिंह महंथ के नेतृत्व में किया जा रहा है। कथा के प्रथम दिन अयोध्या धाम से पधारे परम पूज्य संत रामदयाल ने अपने मुखारविंद से भगवान श्रीराम की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। कथा के दौरान संत रामदयाल ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन त्याग, मर्यादा और आदर्श का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राम कथा केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाली प्रेरणा है। जो व्यक्ति राम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाता है, उसका जीवन सुख, शांति और सदाचार से भर जाता है। कथा सुनने से मन शुद्ध होता है और समाज में प्रेम, भाईचारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.