ललितपुर, अप्रैल 3 -- श्रीराम के परम भक्त वीर बजरंगबली के जन्मोत्सव के अवसर पर नगर में गुरुवार की रात भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों, ढोल-मजीरे की गूंजती धुनों और श्रद्धालुओं के जयघोष ने सभी को रोमांचित कर दिया। नगर के बावड़ी वाले हनुमान जी मंदिर से शाम करीब 7:30 बजे शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई देर रात पुन: मंदिर परिसर पहुंची, जहां प्रसादी वितरण के साथ समापन हुआ। यात्रा के दौरान "जय श्रीराम" और "जय हनुमान" के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत करते हुए वंदन-आरती की। शोभायात्रा में एक दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। विशाल ट्रकों पर सजी भगवान श्रीराम, राधा-कृष...