भगवान श्रीदक्ष प्रजापति जयंती को भव्य बनाने को तैयार की रूपरेखा
अमरोहा, जून 25 -- भगवान श्रीदक्ष प्रजापति जयंती महोत्सव को भव्य एवं दिव्य स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से गुरुवार को भाजपा कार्यालय पर बैठक संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष उदयगिरी गोस्वामी ने भगवान श्रीदक्ष प्रजापति जयंती महोत्सव समिति, गजरौला की समस्त टीम की अब तक की मेहनत, समर्पण एवं सक्रियता की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए। महोत्सव को ऐतिहासिक एवं यादगार बनाने के लिए विस्तृत योजना एवं कार्ययोजना तैयार की गई। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने के लिए तैयार की गई योजना एवं आयोजन की संपूर्ण रूपरेखा लखनऊ स्थित कालीदास मार्ग, मुख्यमंत्री आवास को प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.