हापुड़, दिसम्बर 30 -- लाला गंगा सहाय धर्मशाला में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के पंचम दिवस कथा का भावपूर्ण वर्णन किया गया। परम पूज्य स्वामी व्यास जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का विस्तार से वर्णन करते हुए बताया कि कैसे भगवान श्रीकृष्ण ने इन्द्र देव के अभिमान को तोड़ा। कथा में बताया गया कि इन्द्र देव के प्रकोप से वृंदावनवासियों की रक्षा के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी एक ऊँगली पर सात दिनों तक धारण किया और सभी को सुरक्षित रखा। स्वामी जी ने आगे बताया कि इन्द्र देव का अहंकार समाप्त होने के बाद भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन महाराज को छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया, जिसे गोवर्धन पूजा के रूप में मनाया जाता है। कथा के दौरान भक्तगण भावविभोर होकर भक्ति में लीन नजर आए। इस अवसर पर आयोजक पं. नरेश शर्मा, सौरभ शर्मा, गौख श...