लखनऊ, जुलाई 16 -- भगवान श्रीकृष्ण को पांच वक्त का नमाजी बताने वाले इटावा के मौलाना जर्सिस अंसारी के खिलाफ बुधवार को हिंदूवादी संगठन सड़क पर उतरे। अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के कार्यकर्ता प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए हजरतगंज कोतवाली पहुंचे। मौलाना के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। दोपहर करीब 12:30 बजे अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी, नितिन चतुर्वेदी, सुमित कश्यप, मनू समेत अन्य पदाधिकारी मौलाना की फोटो कुचलते हुए हजरतगंज कोतवाली पहुंचे। शिशिर चतुर्वेदी ने इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को मौलाना के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। शिशिर के मुताबिक मौलाना जर्सिस अंसारी मूल रूप से इटावा का रहने वाला है। विगत दिनों झारखंड में एक कार्यक्रम के दौरान के दौरान मौलाना ने भगवान श्रीकृष्ण को पक्...