मिर्जापुर, जून 17 -- कछवा। मझवा के पत्ती के पूरा गांव में आयोजित भागवत कथा के चौथे दिन धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। भजन पर श्रद्धालु झूमने के लिए विवश हो गए। वृन्दावन से पधारे धनंजया नन्द महाराज ने कहाकि श्रीमद् भागवत पुराण के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण का जन्म मथुरा के कारागार (जेल) में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी, रोहिणी नक्षत्र और मध्यरात्रि के समय माता देवकी और पिता वासुदेव की आठवीं संतान के रूप में हुआ था I इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। धनंजया नंद महाराज ने जैसे ही कंस के कारागार में भगवान विष्णु के चतुर्भुज रूप में प्रकट होने और वासुदेव ने उन्हें गोकुल छोड़ने का प्रसंग सुनाया, पूरा पंडाल 'नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की' और 'हारे के सहारे की जय' के जयकारों से...