बहराइच, फरवरी 25 -- बाबागंज, संवाददाता। नवाबगंज ब्लॉक क्षेत्र के पंडित पुरवा गांव में चंद्रप्रकाश मिश्रा के आवास पर श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा चल रही है। प्रवाचक पंडित नैमिष शास्त्री एवं पंडित कुमारी शोभा शास्त्री ने बुधवार को श्रीमद् भागवत महापुराण की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति मार्ग और धर्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को सत्कर्म एवं सदाचार का संदेश दिया। कथा का संगीतात्मक प्रस्तुतीकरण सहयोगी हरिराम, कुलदीप मिश्र और विक्रम आदि के साथ किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। भजनों और कीर्तन की मधुर ध्वनि से पंडाल गूंज उठा और उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत महापुराण (भागवतम्) सनातन धर्म का वह सर्वोच्च भक्ति ग्रंथ है, ज...